बदायूॅं जनमत। जिले के कस्बा ककराला में संचालित हेल्प फाउंडेशन टीम ने एक बीमार असहाय महिला की आर्थिक मदद की है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के ग्राम कुतरई और ग्राम सिमरया के बीच दो पक्षों में हुए विवाद में ग्राम सिमरया निवासी किरन पत्नी राम सेवक कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। महिला की हालत नाजुक थी और बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती थी। किरन अत्यंत निर्धन और जरूरतमंद थी, और उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जिसके चलते सभी ककराला वासियों की तरफ से 11 हजार (ग्यारह हजार) रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
इस दौरान हेल्प फाउंडेशन अध्यक्ष साजिद ठेकेदार, कोषाध्यक्ष खालिद महमूद, सुमित अग्रवाल, मुस्लिम खान आदि मौजूद रहे।
