बदायूं में महिला की संदिग्ध हालात में मौत; मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव घसनगला में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छाया देवी को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बुआ के बेटे अमरपाल ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष इलाज के बहाने छाया को ले गया था।
छाया की शादी करीब 8 वर्ष पहले गोविंद लोधी राजपूत से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा, डेढ़ वर्षीय पुत्री वैष्णवी और 21 जून को एक बेटी का जन्म हुआ था। परिवार हाल ही में फरीदाबाद के सेक्टर-55 से गांव लौटा था। छाया ने अपनी तीसरी बच्ची को 21 जून को फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में जन्म दिया था। शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।         

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *