बदायूं में तेंदुए ने दूसरे दिन गाय को बनाया निशाना, वन विभाग के हाथ रहे खाली

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। जिले में लगातार दूसरे दिन तेंदुए ने दूसरे जानवर पर हमला बोलकर दहशत फैला दी है। वहीं वन विभाग की टीम अभी तक तेंदुए तक पहुंचने में नाकाम रही है। इससे किसानों ने रात को अपनी फसलें रखाना बंद कर दीं हैं।
बता दें कि कल शनिवार की सुबह बिल्सी क्षेत्र के खेड़ा गांव के जंगल में तेंदुए के पदचिन्ह मिले थे। वहीं एक गन्ने के खेत में एक भैंस का बच्चा मृत अवस्था में मिला था, जिसकी गर्दन पर घाव भी था। उधर वन विभाग के कर्मचारी घंटों तेंदुए को तलाशते रहे लेकिन, परिणाम शुन्य रहा। आज रविवार को भी तेंदुए ने एक गाय को अपना शिकार बनाया। इससे किसानों में भय का माहौल बन गया है। शाम के बाद किसान खेत पर नहीं जा रहे। वहीं महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। आज दूसरे दिन भी खेत में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं।           

खेत में मौजूद तेंदुए के पदचिन्ह: जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *