बदायूं लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए धर्मेन्द्र यादव, मृतक महिला जज के परिजनों से भी मिले

राजनीति

बदायूॅं जनमत। समाजवादी पार्टी के नेता व लोकसभा बदायूं से सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक तथा निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। जिसके अंतर्गत मृतक जज के परिजनों से पोस्टमार्टम हाउस पर मिलकर व उझानी ब्लॉक में दुर्घटना में चार लोगों की आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात गुन्नौर विधानसभा के कस्बा गँवा में PDA पखवाड़ा के अंतर्गत जन पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
जन पंचायत में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए लोकसभा बदायूं से प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने सदैव ही डॉ0 राम मनोहर लोहिया, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, कर्पूरी ठाकुर, लोक नायक जयप्रकाश नारायण आदि जैसे जन नेताओं से प्रेरणा लेकर समाज के शोषित, पीड़ित लोगों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिये संघर्ष किया है। भाजपा समाज के पिछड़े़ तथा दलित वर्गों को वोट के रूप में इस्तेमाल करती आई है परंतु, उनके कल्याण तथा उत्थान के लिये कोई भी जनकल्याणकारी योजनाएं पिछले दस सालों में नहीं चलाई गईं हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी नेता तथा कार्यकर्ता पिछड़े़, दलित तथा अल्पसंख्यक के हितों के लिये संघर्ष कर रहे हैं। आगे कहा कि इस आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी के पक्ष मतदान करके किसान, छात्र, नौजवान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा शोषित अगड़ों की विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है और अखिलेश यादव के हाथों को इतना मजबूत कर देना है कि बिना समाजवादी पार्टी के केंद्र में कोई सरकार न बन सके।
इस मौके पर गुन्नौर से विधायक रामखिलाड़ी सिंह, पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, अमित यादव, रामप्रसाद, सीताराम, बिट्टू कश्यप, मन्नू सिंह, तरुण प्रताप, हरीश कुमार, डी0पी0 यादव, यादराम जाटव, बी0पी0 गौतम, विनोद गिरी, सुनील शर्मा, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।             


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *