पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी का शॉल, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत समारोह कार्यक्रम पालिका के रज़ा हॉल में पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सेवानिवृत हुए पम्पचालक अवनीश कुमार शर्मा को 10 लाख 77 हजार 321 रुपये का भुगतान किया गया। पालिका अध्यक्ष ने फूलमाला एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि “सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक नियत प्रक्रिया है, लेकिन अवनीश शर्मा जैसे कार्य निष्ठा, सेवा भावना और सौम्य स्वभाव बिरले ही देखने को मिलते हैं। उनका योगदान नगर पालिका में स्मरणीय रहेगा।” कहा कि शर्मा जी को उनके सहकर्मियों ने सम्मान और स्नेह के साथ विदाई दी, जो इस बात का प्रमाण है कि वे न केवल कुशल कर्मचारी, बल्कि एक आदरणीय व्यक्तित्व भी थे। पालिकाध्यक्ष ने सेवानिवृत्ति लाभ स्वरूप अवनीश शर्मा को 10 लाख 77 हजार 321 रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि यदि सेवानिवृत्ति के उपरांत कभी भी उन्हें पालिका की सहायता की आवश्यकता महसूस हो, तो पालिका परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने शर्मा जी के भविष्य के लिए सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पालिकाध्यक्ष ने उनके योगदान को भी याद करते हुए सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि इन कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ कार्य करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अवनीश शर्मा करीब 41 साल की सरकारी सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह का समापन भावुक वातावरण और तालियों की गूंज के साथ हुआ।
विदाई समारोह में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, प्रदीप सिंह, जितेन्द्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, अकिल, लाल बहादुर मथुरिया, जफर अली, राकेश मौर्या, राकेश सोनकर, मनोज सोनकर, इमरान, गजेन्द्र आदि मौजूद रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *