बदायूॅं जनमत। एमएफ हाइवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बदायूं रोडवेज डिपो में कार्यरत कंडक्टर आर्येंद्र (30) और उनके साथी रीटू बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। कार ने बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटा। हादसे में आर्येंद्र की मौत हो गई। रीटू गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
घटना कलान थाना क्षेत्र के बाराकलां और बदायूं के उसावां क्षेत्र के बीच हुई। दोनों अलापुर थाना क्षेत्र के रमनगला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है। कार सवार मौके से फरार हो गए हैं। मृतक आर्येंद्र दिल्ली से जलालाबाद रूट पर बस चलाते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 




