सावधान ! सड़क किनारे लगे फ्रीजर में उतरा करंट, पानी पीने गये युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिनावर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई। यहां फ्रीजर से पानी पीने गए 25 वर्षीय प्रेमवीर की करंट लगने से मौत हो गई।
गांव भगवानपुर निवासी प्रेमवीर पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। वह किसी काम से पास के गांव किशोरपुर गया था। यहां सड़क किनारे लगे फ्रीजर पर पानी पीने के लिए जैसे ही उसे टच किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक की सात साल पहले शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को छोड़ गए हैं। दो भाइयों में प्रेमवीर बड़ा था। छोटा भाई रामकुमार पिता दुर्विजय उर्फ अशोक के साथ खेती किसानी करता है। परिजन युवक का शव थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *