ईदगाह पहुंचे पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, शहर वासियों से मिली ईद

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। ईद उल अज़हा के मौके पर हर साल की तरह ईदगाह पर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के द्वारा कैम्प लगाया गया। पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईदगाह पहुंच कर ईद उल अज़हा की नमाज अदा की तथा ईदगाह पर प्रत्येक आदमी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर ईद मिलने के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा जिला काज़ी हज़रत अतीफ मियां कादरी साहब से ईद मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व मंत्री श्री रज़ा के साथ उनके बेटे दयान रज़ा व अदान रज़ा भी मौजूद रहे। वहीं पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा व नगर पालिका प्रशासन को ईद के मौके पर बेहतर सफाई और पानी के लिए बधाई दी।
इस मौके पर सपा के विधान सभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, नगर अध्यक्ष फरहत सिद्दीकी, सभासद अनवर खान, साजिद अली, सरताज खान, अज़हर सिद्दीकी, कौसर अली खान, अनीस सिद्दीकी, डॉक्टर आशू, डॉक्टर मुशफ्फे, पप्पन पीरजी, फहीम, बबलू रिजवान, मोहम्मद रफी, सदाकत, भूरे पीरजी, ब्रहम्पाल यादव, गुड्डू यादव, युनुस अल्वी, सलीम आशिक उर्फ भइये, वासिद फरीदी आदि मौजूद रहे।     

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *