बदायूं में छज्जा गिरने से किशोरी की मौत; धान की रोपाई के बाद नहाते समय हुआ हादसा

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दातागंज कोतवाली के सेनपुर गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। ओमकार सिंह की बेटी रिंकी धान की रोपाई से लौटने के बाद घर के बाहर लगे सरकारी नल पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान नेतराम के मकान का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जे की चपेट में आने से रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के अनुसार, रिंकी अपने भाई-बहनों के साथ खेत से काम करके लौटी थी। उसकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *