बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास; प्रथम बैच के 11 डॉक्टरों का PG में प्रवेश, डॉ मो अहमद रहे प्रथम

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पहले बैच (2019) ने पी0जी0 प्रवेश प्रक्रिया 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित कर संस्थान का नाम देश-प्रदेश स्तर पर रोशन किया है।
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य प्रो• डॉ अरुण कुमार ने कहा “यह सफलता हमारे संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। सीमित संसाधनों और फैकल्टी की संख्या अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद, हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह असाधारण उपलब्धि अर्जित की है। यह न केवल उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का जीवंत उदाहरण भी है।
उन्होंने कहा हमारे प्रथम बैच की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और हमारे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता को निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी चिकित्सा क्षेत्र में समाज एवं राष्ट्र की सेवा में उत्कृष्ट योगदान देंगे और मानवता के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।”

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले 11 विद्यार्थी…

1. डॉ० मो० अहमद – रैंक 104
2. डॉ० अंजलि मिश्रा – रैंक 315
3. डॉ० मुकुंद सिंघानिया – रैंक 3613
4. डॉ० आनंद मिश्रा – रैंक 4098
5. डॉ० अहमद ज़फारी – रैंक 4100
6. डॉ० आकांक्षा मौर्य – रैंक 6432
7. डॉ० शिराज़ – रैंक 11888
8. डॉ० श्रद्धा गोयल – रैंक 12459
9. डॉ० तरुण बंसल – रैंक 15052
10. डॉ० स्पर्श – रैंक 16302
11. डॉ० तरल – रैंक 17000     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *