बदायूँ जनमत। सहसवान नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज के मैदान में कैफ आईपीएल नाइट टूर्नामेंट के समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे सपा के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने टूनार्मेंट की सराहना करते हुए कहा ऐसे टूनार्मेंट होते रहना चाहिए। उन्होंने कमेटी का भी शुक्रिया अदा किया, मैच का आरंभ सलमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय के साथ किया। 8 ओवर में 8 विकेट खोकर 89 रन बनाए। परी की टीम ने पहले ओवर में रन बनाकर एक विकेट खोया, ऐसा लग रहा था सलमान की टीम आसानी से मैच जीत लेगी। अमान की टीम ने 11 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। मुख्य अतिथि शाहिद खान ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही फूल मालाएं व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर ज़ुबैर अहमद, हसन मुख्तियार, काशिफ अली खान, जावेद, मुनीर, कैफ, शाका, सऊद खान, शाज़ खान, शाद खान, शाहिर खान, शादाब रेना, मुशीर, गुड्डू, राजू, सोहिल, आमिर शरीफ, ज़ुबैर, शाहरुख, मोहित यादव, सौरव गुप्ता, सगीर, इमरान, फ़राज़, शादान, अजहर इकबाल, आसिम आदि लोग मौजूद रहे।

