बदायूॅं जनमत। लोक निर्माण विभाग समाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के तत्वाधान में महामाया स्पोर्ट स्टेडियम गाजियाबाद में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें प्रांतीय खण्ड में कार्यरत आशुलिपिक आसिम खान ने प्रतिभाग किया। जिसके बाद विभागीय साथियों ने फूल मालाएं एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार एवं निर्माण खण्ड के अधिशासी अभियंता देवपाल सिंह द्वारा संयुक्त रुप से कहा कि आसिम खान के राज्य स्तर पर चयन होने से लोक निर्माण विभाग का गौरव बड़ा है। उन्होंने राष्ट्र स्तर तक चयन होने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह राठौर ने कहा कि सभी कर्मचारियों को आसिम खान से सीख लेकर अपने अपने कार्यों के साथ सुबह या शाम को खेलों में भाग लेते रहना चाहिए, जिससे मान सम्मान बड़ता है।
कान्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाण्डे ने कहा कि सभी को अपने कार्यों के साथ साथ खेलकूद में भी भाग लेते रहना चाहिए। इसके अलावा सहायक अभियंता मो आरिफ, सुमित यादव, अभिषेक कुमार, राज्य संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रवि कुुमार, ठेकेदार मुनेन्द्र प्रताप सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, नरपाल सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेम सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मानव शर्मा आदि ने विचार रखे एवं शुभकानाएं दी।
इस अवसर पर सर्वेंद्र कुमार, प्रमोद यादव, घनश्याम, राजीव यादव, जगमोहन सिंह, मोहित शर्मा, जगमोहन सिंह, सुशील कुमार, गौरव माथुर, विपिन सागर, कुलदीप शर्मा, महाराज सिंह, गुलशन कश्यप, अनिल कुमार, संजीव गंगवार, खण्डीय लेखाधिकारी विकास सक्सेना, मुकेश सक्सेना, दीपू यादव, भूदेव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह राठौर ने किया।

