बदायूॅं जनमत। राजकीय महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण पत्रिका का प्रकाशन होने जा रहा है। इस पत्रिका का शीर्षक है – “विकसत भारत@2047: ज्ञान, नवाचार एवं राष्ट्रनिर्माण पर बहुविषयक परिप्रेक्ष्य”।
पत्रिका की सलाहकार महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना और पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ ऋषभ भारद्वाज होंगे, वहीं असोसिएट संपादक के रूप में डॉ बृजेश कुमार एवं डॉ भावना सिंह की भूमिका होगी। संपादक के रूप में अर्चना पाण्डेय, डॉ सतीश कुमार और कु सरिता गौतम कार्य करेंगे।
लेखकों के लिए कुल 15 थीम निर्धारित की गई हैं। यदि आप इस पत्रिका में अपना लेख प्रकाशित करना चाहते हैं, तो कृपया निम्नलिखित महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखें –
अध्याय जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025
पीयर रिव्यू की प्रक्रिया: विशेषज्ञों द्वारा पीयर रिव्यू कराया जाएगा।
निर्णय की तिथि: 25 नवंबर 2025
पुस्तक प्रकाशन: दिसंबर माह में।
इसके लिए विद्वानों, लेखकों और शोधकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है कि वे अपने लेख इस पत्रिका में प्रकाशित करने के लिए भेजें। यह एक बहुविषयक परिप्रेक्ष्य में ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। अपने चैप्टर को आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के ईमेल पर भेज सकते हैं।

