बदायूॅं जनमत। जिला कारागार में उत्तर प्रदेश राजेश नियंत्रण सोसायटी के अंतर्गत चल रहे अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सघन एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए एक गोष्ठी जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार एवं जेलर कुंवर रंनजन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी (एड्स) डॉ विनेश कुमार द्वारा जनपद में एचआईवी होने के चार कारण असुरक्षित यौन सम्बन्ध, एचआईवी ग्रस्त महिला से होने वाले उसके बच्चे, एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति का ब्लड दूसरे को चढ़ाने, एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति की सिरिंज से दूसरे को इंजेक्शन लगाने से फैलता है। शनि दुवे प्रोग्राम मैनेजर लोक स्मृति सेवा संस्थान द्वारा बताया गया कि सही जानकारी ही सही बचाव है। उनके संस्था द्वारा चल रहे प्रोग्राम जैसे एफएसडब्लू, एमएसएम, ड्रग यूजर्स जैसे उच्च जोखिम समूहों पे एचआईवी विषय पर जागरूक कर रोक थाम एवं जाँच, बचाव, इलाज के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना एसएसके प्रोग्राम मैनेजर एवं आकाश सक्सेना व ऋषभ चौहान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जेल चिकित्सक डॉ शारिक हुसैन, जेल फार्मासिस्ट गोपाल सिंह, सुषमा सिंह PPTCT काउंसलर, रेशमवती ICTC काउंसलर एवं राजेश सागर एसएसके काउंसलर के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

