विश्व एड्स दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में नुक्कड़ नाटक; कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के बच्चों ने किया जागरूक

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हॉस्पिटल के ओपीडी प्रांगण में नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम नर्सिंग कॉलेज के प्राधानाचार्य निवासन गांधी के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि एड्स एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसके बारे में समाज में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों को सही जानकारी देने तथा भ्रांतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के टीचर्स एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा वहाँ उपस्थित मरीजों एवं उनके तीमारदारों को एड्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें इस गंभीर एवं घातक बीमारी के प्रति सतर्क और जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की शिक्षिका रुपाली चौधरी एवं उनके पूरी टीम द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *