बदायूॅं जनमत। कस्बा उसहैत स्थित मदरसा फैजेआम अलीजान इस्लामियां कॉलेज में देशभक्ति माहौल में 80वॉ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कॉलेज के प्रबंधक मास्टर अलीजान ने तिरंगा झंडा फहराया, इसके बाद सभी ने ऊंचे स्वर में राष्ट्रगान गाया।
इस मौके पर प्रबंधक मास्टर अलीजान ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद किया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे शिक्षा और अनुशासन के मार्ग पर चलकर समाज व देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि देश से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है।
इस मौके पर मास्टर अली मोहम्मद, ज़ीशान, आरिफ खान, कमरुल, अलीशान, फरमान समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

