मुस्लिम डिग्री कॉलेज में देशभक्ति माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। ककराला स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधन समिति के सदस्य अबू तालिब खान ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद शोएब द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अबू तालिब खान द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे को सलामी देने के बाद उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया।
अतिथि अबू तालिब ने अपने संबोधन में छात्रों से अपील की कि वे शिक्षा और अनुशासन के मार्ग पर चलकर समाज व देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने अपनी ओजस्वी वाणी में मंच का शानदार संचालन किया। मुहम्मद शोएव द्वारा अपने संबोधन का एक बड़ा हिस्सा महाविद्यालय के संस्थापक हाजी मुस्लिम ख़ान साहब के विजन को समर्पित किया। उन्होंने कहा आज इस ऐतिहासिक दिन पर हम संस्थापक हाजी मुस्लिम ख़ान के योगदान और त्याग को भूल नहीं सकते। उन्होंने इस पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह अद्वितीय है। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर देकर समाज को सशक्त बनाने का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही हमारी सच्ची राष्ट्रसेवा होगी।”
उन्होंने आगे छात्रों से अपील की कि वे संस्थापक महोदय के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा और अनुशासन के मार्ग को अपनाएं।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रोशन परवीन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व प्राध्यापक राकेश कुमार द्वारा स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर भारतेंद्र मोहन द्वारा देश प्रेम गीत गाया गया एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत और प्रेरक भाषण प्रस्तुत किए, जिनकी अतिथियों ने काफी सराहना की। कार्यक्रम के सफल समापन पर समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में पारंपरिक रूप से मिठाई वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *