BSA के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, विद्यालय खाली कराने के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा

बदायूँ जनमत। निजी संपत्ति में चल रहे प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय को बीएसए द्वारा खाली कराने के विरोध में आज कई वकीलों ने सलीम उद्दीन एडवोकेट के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने कहा कि बीएसए मनमानी करके स्कूल खाली करा रहे हैं। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। सरकार शिक्षा को बढ़ावा देना चाहती हैं लेकिन, इस हिसाब से यह फैसला सरकार की मंशा के विरुद्ध होगा। हम सरकार व प्रशासन से मांग करते हैं कि इस काम में दखल देकर विद्यालयों की पुनः जांच कराई जाए की भवन की स्थिति कैसी है। अगर स्कूल चलाए जा सकते हैं तो चलाए जाएं जो बिल्कुल ही जर्जर हैं उन्हें खाली कराया जाए। क्योंकि हम भी बच्चों की जान से साथ खिलवाड़ नहीं चाहते। वहीं अगर बच्चों को शिफ्ट भी किया जाए तो विद्यालय की दूरी कम हो जिससे बच्चों को परेशानी ना हो। इस मौके पर महताब हुसैन एडवोकेट, दीबा हसीब एडवोकेट, राज पाल सिंह एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *