बदायूॅं जनमत। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गांव रोटा के पास हाईवे किनारे बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गिरीश पाल (35 वर्ष) निवासी गांव कर, थाना वजीरगंज के रूप में हुई है। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


