फर्रुखाबाद जनमत। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ जनपद फर्रुखाबाद निर्वाचन तहसील सभागार सदर फर्रुखाबाद में जितेन्द्र यादव निर्वाचन पर्यवेक्षक की देखरेख में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर श्याम बाबू श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुतुबुददीन, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल, जिला मंत्री रामेन्द्र मौर्य, जिला उप मंत्री विमल कुमार श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री अतुल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष हरमुख सिंह, जिला लेखा परिक्षक विमल पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

