बदायूॅं जनमत। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव उलैया में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। मृतक के भाई उमेश ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया है। उमेश ने बताया कि रविवार को उनके भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज राम मेहर सिंह के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक की अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

