बदायूं पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने ब्लड बैंक शिविर का किया उद्घाटन, HDFC बैंक की ओर से आयोजित

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने एचडीएफसी बैंक की ओर से आयोजित ब्लड बैंक शिविर का शुभारंभ किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में नगर में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस दौरान एचडीएफसी बैंक के मैनेजर अभिषेक अरोड़ा ने मुख्य अतिथि फात्मा रज़ा का बुके भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने बताया कि समाज में रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैंक समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित करता है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य अतिथि फात्मा रज़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने शिविर में जुटे बैंक कर्मियों और रक्तदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने की दिशा में यह पहल बेहद प्रेरणादायक है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका भी जनहित से जुड़े कार्यों में सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बैंक प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान से जुड़ सकें।
इस अवसर पर बैंक अधिकारी अभिषेक चंद्रा, शुभम गर्ग, रियांशी रस्तोगी, अरुण शर्मा समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *