ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्र अमन का NDA में फ्लाइंग ऑफिसर पद का प्रशिक्षण पूर्ण, स्कूल ने दी बधाई

शिक्षा

बदायूँ जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल के होनहार छात्र अमन सिंह ने अपने सपनों की ऊंची उड़ान भरते हुए एनडीए में फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने माता पिता एवं स्कूल का नाम रोशन कर दिया है। अमन सिंह प्रारंभ से ही अत्यंत प्रतिभाशाली रहे हैं।
वर्ष 2022 में विज्ञान वर्ग में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी योग्यता प्रमाणित कर दी थी। जिस वर्ष उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की उसी वर्ष ही अमन ने प्रथम प्रयास में ही एनडीए की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया था। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इस प्रकार से सफलता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। इस अविस्मरणीय अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अमन सिंह को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने कहा कि यदि विद्यार्थियों में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ललक हो तो वो हर परिस्थिति का सामना कर अपनी मंजिल तक अवश्य पहुंचते हैं, जैसा कि अमन ने कर दिखाया। इस मौके पर फ्लाइंग ऑफिसर पद पर नियुक्त छात्र ने अपनी सफलता एवं संघर्षों के विषय में विचार अभिव्यक्त किए।
इस मौके पर निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उप प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, एनसीसी लेफ्टिनेंट अपर्णा यादव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें इस सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *