बदायूँ जनमत। बीआईएमटी कॉलेज में पुलिस विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति एवं साइबर अपराधों से कैसे बचा जाये इस संदर्भ में पुलिस विभाग द्वारा बताया गया।
एसएचओ विजय बहादुर ने बताया कि भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए पहल करते हुए महिला हेल्पलाइन तथा साइबर अपराध रोकथाम केंद्र स्थापित किये हैं। उपनिरीक्षक अनन्त कुमार ने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सामाजिक जागरूकता एवं उनको निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना चाहिए, इसके लिए महिला संगठन एवं पुलिस हेल्पलाइन का प्रयोग करना चाहिए।
उपनिरीक्षक सरिता चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के खिलाफ लड़ना हम सबका संयुक्त प्रयास होना चाहिए, हम सब महिलाओें को अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए सशक्त बनना होगा। साइबर विशेषज्ञ निपेंद्र कुमार ने कहा कि हमेे किस तरह से साइबरस्टाॅकिंग, रिर्वेज पोर्न, डीपफेक तथा फिशिंग और स्कैम से सावधान रहना चाहिए और इनसे बचाव के उपाय भी बताये।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधोें के विरूद्ध जागरूक किया। इस अवसर पर काॅलेज चीफ प्रोक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह ने किया।

