बदायूॅं जनमत। विकास क्षेत्र उझानी की न्याय पंचायत दहेमू की न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगताओं का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उझानी प्रशांत राठौर ने किया। उन्होंने सर्व प्रथम सभी आई हुई टीम के बच्चों का परिचय लिया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेल से बच्चो का समग्र विकास होता है। सभी छात्र खेल भावना से खेलते हुए जनपद एवं प्रदेश स्तर पर दहेमू का नाम ऊंचा करें। न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगताओं के आयोजन प्रभारी नोडल संकुल शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार एवं न्याय पंचायत प्रभारी संतोष उपाध्याय रहे। इस अवसर पर खेल प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा है और खेल से हम अपना नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बना सकते है। खेल कूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राहुल एवं बालिका वर्ग में दहेमू की नीतू प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कावेंद्र सिकन्द्राबाद एवं बालिका वर्ग में मिथलेश दहेमू की प्रथम रही। खो खो प्रतियोगिता में दहेमू व कबड्डी में पारवाला की टीम उच्च प्राथमिक स्तर पर विजयी रही। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शांतनु सिकन्द्राबाद बालिका वर्ग में अंशिका फूलपुर प्रथम रही। कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर रियोनिया बालक वर्ग एवं पारवाला बालिका वर्ग में विजयी रही। अंत मे न्याय पंचायत प्रभारी संतोष उपाध्याय ने आये हुए सभी शिक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा सभी बच्चों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मो जावेद सिद्दीकी, विजेंद्र सिंह, अजय पाल, रेखा रानी, पंकज माहेश्वरी, राम किशोर पाल, वेद प्रकाश, राम प्रकाश, नरेश चंद्र, प्रमोद कुमार, कुलदीप, जसवीर सिंह, रश्मि ग्रेवाल, शकुंतला देवी, मृदुल इस लाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


