जनमत एक्सप्रेस। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मुकाबले में छह विकेट से शिकस्त दी है। टीम की जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे जिन्होंने नाबाद 46 रन बनाए। इससे पहले खराब आउटफील्ड के चलते मैच में देरी हुई थी और आठ-आठ ओवर्स का गेम करना पड़ा था. मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू से ही दबाव में दिखी. दूसरे ही ओवर में उसने कैमरन ग्रीन (5) और ग्लेन मैक्सवेल (0) का विकेट गंवा दिया. ग्रीन को कोहली ने रन आउट किया, वहीं मैक्सवेल को अक्षर ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाया. ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 50 रन के भीतर चार विकेट गिर गए थे. लेकिन मैथ्यू वेड ने तूफानी बैटिंग कर टीम को 90 रन पर पहुंचा दिया. वेड 43 रन पर नाबाद रहे।
रोहित ने दिया ये बयान
रोहित शर्मा ने कहा कि वह वास्तव में अपनी पारी से काफी हैरान थे. रोहित ने कहा, ‘इस तरह हिट करने की उम्मीद नहीं थी, खुशी है कि आज ऐसी पारी खेली. मैं पिछले 8-9 महीने से ऐसे ही खेल रहा हूं. आप वास्तव में बहुत अधिक योजना नहीं बना सकते हैं क्योंकि यह इतना छोटा खेल है. गेंदबाजों के पास बॉलिंग करने के लिए काफी कुछ था और हमने अच्छी गेंदबाजी की.’
भारत की 6 विकेट से जीत
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में छह विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 20 बॉल पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली. वहीं दिनेश कार्तिक ने भी आखिरी ओवर की शुरुआती दो बॉल पर छक्का एवं चौका लगाकर मैच फिनिश किया।


