बदायूं जेल की दीवार कूदकर फरार हुआ हत्यारोपी 7 साल बाद गिरफ्तार, ब्लॉक प्रमुख को कचहरी में मारी थी गोली

अपराध

बरेली जनमत‌। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की बरेली यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले 7 सालों से फरार चल रहे दो लाख रुपये के इनामी बदमाश सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुमित पर मुरादाबाद और बदायूं जिलों में कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का केस भी शामिल है। इस गिरफ्तारी से अपराधियों के बीच दहशत फैल गई है और पुलिस की लंबी मेहनत रंग लाई है।
बता दें 12 मई 2018 को बदायूं की जिला जेल से दीवार फांदकर फरार सुमित चौधरी बरेली जोन का सबसे बड़ा इनामी बदमाश है। STF की बरेली यूनिट ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं जिला जेल से रस्सी के सहारे फरार होने के बाद वो कभी नेपाल तो कभी देश के अन्य राज्यों में छिपकर रह रहा था। बदायूं जेल से फरार होते समय उसका साथी चंदन घायल होकर वहीं गिर पड़ा था।

कचहरी में ब्लॉक प्रमुख की हत्या…

सुमित बदायूं जेल में मुरादाबाद कचहरी परिसर में हुई ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा की हत्या के मामले में बंद था। पूछताछ के दौरान सुमित ने अपना अपराध कबूल किया था। उसने बताया कि 2014 में उसके बड़े भाई रिंकू की हत्या तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र उर्फ भूरा ने कर दी थी। इस बदले की आग में सुमित ने 2015 में मुरादाबाद कचहरी में घुसकर योगेंद्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *