बदायूं में बहन का रिश्ता तय करने आए संभल के युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। अपनी बहन का रिश्ता तय करने आए संभल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला संभल की कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव गंगावास निवासी कैलाश पुत्र कमल अपनी बहन की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। उनके परिचित ने जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तुइया में एक लड़का बताया था। इस गांव में उनकी रिश्तेदार भी है। सोमवार शाम वह लड़का देखकर रिश्ता पक्का करने गांव आए थे। देर शाम वह लड़के के घर पहुंचे। इसी दौरान गांव बस्तुइया निवासी सतीश तमंचा लेकर घर में घुस आया और आते ही कैलाश को गोली मार दी और फरार हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस घटना की सूचना दी। जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आलाधिकारियों को अवगत कराकर कैलाश के परिजनों को सूचित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद पता चलेगा कि उसने हत्या क्यों की। वह शराब के नशे में बताया जा रहा है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तुइया निवासी सतीश ने जिला संभल निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. केके सरोज, एसपी देहात।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *