बदायूं पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सफाई कर्मचारी को दी विदाई, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पालिका के सफाई कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त कर्मचारी सन्नू को शॉल ओढ़ाकर व माला देकर सम्मानित किया। चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी सन्नू को 10 लाख 63 हजार 316 रुपये का चेक दिया गया। कहा कि पालिका के सफाई कर्मचारियों की मेहनत के बल पर ही बदायूं नगर पालिका स्वच्छता में हमेशा सबसे आगे रहती है। कहा कि कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए उनका दरवाजा हमेशा के लिए खुला मिलेगा।
अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने भी सराहना करते हुए कहा कि इनका बहुत बड़ा योगदान रहा। इनके कार्य हमेशा से ही सराहनीय रहा और इनके कार्य में कोई कमी नगर में नहीं आया।
विदाई समारोह में सभासद रवि बाबू, कर निर्धारण अधिकारी चन्द्र भूषण, जेई निर्माण सूर्य प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली, खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सवसेना, नवैद इकबाल गनी, सूर्य प्रकाश सक्सेना, रजनेश चन्द्र, शरीफ अहमद, लवी, राजेन्द्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, गजेन्द्र, सफाई कर्मचारी नेता रमेश डी लाल, संदीप, राजेन्द्र, अरुण, शिवा, छोटे, संजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *