बदायूॅं जनमत। जिले में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल के खिलाफ की जा रही छापामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील किया। अस्पताल में ओटी का संचालन किया जा रहा था। छापामारी के दौरान अस्पताल में दो प्रसव हुए पाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने बिल्सी रोड स्थित बदायूं हॉस्पिटल एवं मेटरनिटी सेंटर पर छापा मारा। अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया, जिसमें दो प्रसव हुए थे। इसका संचालन संजय प्रजापति ओटी टेक्नीशियन चोरी चुपके अवैध रूप से कर रहा था। छापामारी के दौरान अस्पताल संचालक संजय प्रजापति अस्पताल में अनुपस्थित मिले। अस्पताल में ओटी संचालित पाई गई। जिसको मौके पर ही सील कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में संचालित अवैध अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

