बदायूं में पति ने पत्नी पर किया हमला; थाने से लौटते समय लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उघैती थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर सड़क पर हमला कर दिया। रघुनाथपुर गांव के पास हुई इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
घायल महिला की पहचान संतोष, पत्नी सोनपाल निवासी रघुनाथपुर के रूप में हुई है। संतोष अपने पति सोनपाल के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने घर का राशन बेच दिया था और विरोध करने पर मारपीट की थी। थाने से लौटते समय रास्ते में ही सोनपाल ने संतोष पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में संतोष लहूलुहान होकर सड़क किनारे गिर पड़ी।
राहगीरों ने महिला को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और आरोपी पति सोनपाल की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *