बदायूॅं जनमत। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब के भटिंडा जा रही पिकअप हादसे का शिकार हो गई। बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप को किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस में पिकअप सवार दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को कब्ज में लेकर थाने पहुंचा है।
जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप को किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब के भटिंडा जा रही पिकअप गंगा एक्सप्रेसवे के 199 किमी पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई। जिसमें बैठे बंटी (25 वर्ष) पुत्र हरिशंकर निवासी बरेली सराय निकट पेट्रोल पंप थाना कोतवाली संभल दूसरा राहुल (23 वर्ष) पुत्र मुरारी ग्राम रतनपुर थाना पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद की मौके पर मौत हो गई।
दोनों लोग लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पंजाब निवासी अजय और संभल निवासी चालक अमर सिंह घायल अवस्था में हैं। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुड़ गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने शवों को वाहनों से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस हादसे की जांच पड़ताल कर रही है।


