बदायूॅं जनमत। ककराला नगर पालिका परिषद की कुर्सी पर मरहूम हाजी मुमताज़ मियां के बेटे इंतखाब अहमद सकलैनी पहली बार बैठे हैं। ऐसे में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं। जिसमें सबसे बड़ी चुनौती ककराला को जाम से निजात दिलाना और टैम्पो रिक्शा स्टैंड को स्थायी जगह दिलाना है।
ककराला में नगर पालिका के सामने मैंन रोड़ पर टैम्पो रिक्शा खड़े होने और दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने की बजह से जाम की स्थिति पैदा होती है। ऐसी स्थिति में लोग जाम में फंसे रहते हैं। ककराला में अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ ककराला को जाम से आजाद कराना एक बड़ा और सराहनीय कदम होगा।
मुख्यमंत्री कर चुके हैं डग्गामारी के खिलाफ एक्शन की घोषणा
हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर लिखा है कि किसी भी जनपद में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड व रिक्शा स्टैंड संचालित नहीं होना चाहिए। ऐसे स्टैंड अवैध वसूली को बढ़ावा देते हैं। उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। 



