बदायूं में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा; भतीजे की मौत, ताऊ घायल, पहिया निकलने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसावां क्षेत्र में पहिया निकलने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार नेम सिंह (17 वर्ष) पुत्र वीरपाल व रूपराम (50 वर्ष) उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने आनन-फानन ट्रॉली को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नेम सिंह की मौत हो गई।
रूपराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर उसावां अकबरपुर रोड पर ग्राम शंकरपुर के पास हुई। रूपराम अपने भतीजे नेम सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर जा रहे थे। रास्ते में ट्रॉली के पहिये का बैरिंग टूट गया था। इसकी वजह से काफी दूर तक चलने के बाद ट्रॉली से पहिया निकल गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *