जिला पंचायत बोर्ड बैठक सम्पन्न; 105.16 करोड़ के पुनरीक्षित व मूल बजट की सर्वसम्मत्ति से स्वीकृति

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन (पर्यवेक्षक) अरुण कुमार व जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रस्ताव एक में गत बैठक की पुष्टि सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से की गयी। प्रस्ताव दो में पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 अंकन रुपये 52 करोड़ 56 लाख एवं मूल बजट वर्ष 2026-2027 अंकन रुपये 52 करोड़ 60 लाख की स्वीकृति पर चर्चा की गई, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्ताव तीन में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सड़कों की मांग के आवेदनों की स्वीकृति पर विचार के लिए सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर सदन द्वारा निर्णय लिया गया कि प्राप्त मार्गों का सर्वे कराकर जनहित की उपयोगी सड़कों को सम्बन्धित सदस्यों से प्रस्ताव लेकर आगामी कार्ययोजना में रखा जाये।
प्रस्ताव चार में जनपद के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से चर्चा के दौरान सदस्यगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा गया। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही सम्बन्धित समस्या का निस्तारण किया जायेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से जिला पंचायत की कुवंरगाव स्थित भूगि गाटा सं0-1064 को गौशाला निर्माण के लिए नगर पंचायत कुंवरगांव को शासनादेश व जिला पचांयत नियमावली में निहित व्यवस्था के अनुसार दिये जाने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। जिस पर सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से शासनादेश व जिला पचांयत नियमावली में निहित व्यवस्था के अनुसार दिये जाने की अनुमति/स्वीकृति प्रदान की है।
सदस्य द्वारा जिला पंचायत सभागार का आवंटन शुल्क कम है जिससे सभागार की सफाई एवं अन्य व्यवस्था के लिए बढ़ाये जाने का प्रस्ताव रखा। जिसको अकंन 2500 रूपये से बढाकर अकंन 5000 रुपए किये जाने पर सदन द्वारा सर्वसम्मत्ति से स्वीकार किया गया।
सभी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अन्त में अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत के सदस्यगणों, प्रमुखगणों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *