खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उघैती थाना क्षेत्र में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल पुत्र हप्पू सिंह बीती रात अपनी फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे।
छोटेलाल का खेत उघैती थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर पटनागंज में स्थित है। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए, तो उन्होंने छोटेलाल को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इस संबंध में उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *