बदायूॅं जनमत। उसहैत थाना के भसुंधरा (भंद्रा) के निकट दो बाइकों में आमने-सामने से जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमें कई घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है।
घटना भसुंधरा गांव के सिराज अहमद के सेलर के सामने की है। उसहैत की तरफ से आ रही बाइक एचएफ डीलक्स (UP 24 BP 3996) व म्याऊं की ओर से आ रही (UP 24 Y 501) सीडी डीलक्स बाइक में इतनी जबरदस्त भिंडत हो गई। एक बाइक पर देवरिया निवासी पप्पू पुत्र जयपाल अपनी पत्नी फूलवती व दो बच्चों समेत अपने घर जा रहे थे। वहीं गौंतरा से आ रही दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। गांव भसुंधरा के निकट पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।
बाइकों की भिड़ंत के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये, जिन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर तीन घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं देवरिया निवासी पप्पू को लगभग 40 मिनट बाद उपचार के लिए भेजा गया। थाना पुलिस पुलिस और पीआरवी की मदद से कुछ घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्याऊं पहुंचाया गया। जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


