हाईवे पर ट्रैक्टर से टकराकर ट्रक; अनियंत्रित होकर यात्री शेड में घुसा, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार रात तकरीबन एक बजे ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर से टकराकर ट्रक सड़क किनारे खड़े पेड़ व यात्री शेड से टकरा गया, जिससे ट्रक चालक वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भटानी निवासी गोवर्धन (40 वर्ष) की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से चालक का शव निकलवा कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी। रविवार सुबह रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक ट्रक बदायूं से बिसौली व ट्रैक्टर बिसौली से बदायूं की तरफ आ रहा था। वजीरगंज क्षेत्र के कर्रगांव के पास हाईवे पर आमने सामने टक्कर होने के बाद सड़क किनारे खड़े पेड़ व यात्री शेड से ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक व ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। पुलिस ने गांव वालों की मदद से चालक को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से चोटिल हुआ है। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।फिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *