दातागंज में नवागत SDM ने तहसीलदार और अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह और तहसीलदार विजय कुमार ने हाल ही में पद व कार्य भार ग्रहण किया है। पद ग्रहण करने के उपरांत दोनों अधिकारियों की अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ।
जिसमें दातागंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक सबसे पहले नवागत एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने अपना परिचय दिया एवं समस्त अधिवक्ताओं का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की, जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण है। इसी क्रम में तहसील बार के जनरल सेक्रेटरी संतोष यादव ने नवागत अधिकारियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कोई भी अधिवक्ता का व्यक्तिगत कार्य हो या किसी अधिकारी कर्मचारी से शिकायत तो वह मुझे किसी भी समय मिल सकता है। उसकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। वहीं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी तहसील में कुछ समस्याएं हैं, जो हम उप जिलाधिकारी को लिखित में शीघ्र ही अवगत करा देंगे। बार एवं बेंच के रिश्तों को मजबूत करने का पूर्ण आश्वासन भी दिया गया।
बैठक में आराम सिंह यादव, मोहम्मद इसाक, रमेश बाबू सक्सेना, एडवोकेट, सुखपाल सिंह यादव, उमेश चंद सक्सेना, मोहम्मद रहूफ अंसारी, धर्मेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र तोमर समेत आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *