पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला और नगर कमेटी का हुआ विस्तार

व्यापार

बदायूॅं जनमत‌। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक संतोष मोहन गुप्ता के कार्यालय पर हुई। जिसमें जिला कमेटी के पदाधिकारीयों की घोषणा की गई, साथ ही बदायूं नगर की कमेटी की भी घोषणा की गई।
घोषणा में जिला महामंत्री का दायित्व पंकज शर्मा नामित सदस्य नगर पालिका परिषद बदायूं को, जिला उपाध्यक्ष विनोद साहू, जिला विधि संयोजक संजीव गुप्ता, तथा जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शुक्ला को बनाया गया। इसके अलावा जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता को तथा बदायूं नगर अध्यक्ष का दायित्व गोविंद शर्मा को दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता बिट्टन ने की। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विकास माहेश्वरी, जिला महामंत्री दीपेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश मंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रजत शर्मा, नितेश, रंजीत, आर के उपाध्याय आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *