बिहार चुनाव; ओवैसी की पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, इन सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

राजनीति

बिहार जनमत। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने में लगी हैं। इस बीच ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।
किशनगंज में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी करते हुए AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा “AIMIM बिहार ने धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव को रोकने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का प्रयास किया, लेकिन बड़े गठबंधन दलों ने सहयोग नहीं किया, जिससे तीसरा गठबंधन बना।”
उन्होंने कहा कि AIMIM किशनगंज के चार जिलों में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, गया, मोतिहारी, नवादा, जमुई, भागलपुर, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज जैसे जिलों की कई सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।
बता दें कि AIMIM ने कल ही बिहार की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान किया है, जो कि पिछली बार से लगभग पांच गुना है। पार्टी के इस कदम से कांग्रेस और राजद को नुकसान होना तय माना जा रहा है। वहीं बीजेपी को फायदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *