ब्लूमिंगडेल स्कूल में मैजिक शो; जादूगर सम्राट अजूबा की जादूगरी देखकर बच्चे हुए आश्चर्य चकित

खेल

बदायूॅं जनमत‌। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में कक्षा प्री पीजी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए ’मैजिक शो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विख्यात जादूगर सम्राट अजूबा ने अपनी जादूगरी से सभी छोटे-छोटे विद्यार्थियों को आश्चर्य चकित कर दिया। जादूगर ने अनेक प्रकार के कारनामों व जादू से वस्तुओं को अदृश्य करना, वस्तु को स्थानांतरित करना आदि से छात्र-छात्राओं को सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट एवं बच्चों की खुशी की गूंज से गूंजायमान रहा।
स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भी हमें एकाग्रता, ध्यान व रुचि से अपने कार्य को करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होनें कहा कि चाहें कार्य कोई भी हो लेकिन उस कार्य को सफलतम ढंग से करने के लिए मन की एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जादूगर को स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को हर एक कार्य व अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के प्रति समर्पण भाव व दृढ़निश्चय अत्यंत आवश्यक हैं, यदि ये सभी भाव से परिपूर्ण होकर बच्चे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो तो अवश्य ही सफल होंगे। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

जादूगर सम्राट अजूबा को सम्मानित करते हुए प्रधानाध्यापक : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *