बदायूॅं जनमत। प्रदेश सरकार द्वारा शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों का ‘उम्मीद पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन कराये जाने का आदेश जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इंडिया की बदायूं यूनिट ने सराहनीय कदम उठाया है। बोर्ड ने नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ यासीन उस्मानी ने जिले में वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निशुल्क ऑफिस खोला है। जिसमें बोर्ड के जिम्मेदार पदाधिकारी खुद वक्फ संपत्तियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।
बदायूं शहर के लालपुल पर इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इंडिया की बदायूं यूनिट द्वारा ऑफिस खोला है। जिसमें पूरे जिले के लोग आकर अपनी वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन करा हैं। हालांकि इसमें लोगों को कुछ परेशानियां भी आ रही हैं। लेकिन बोर्ड के जिम्मेदार पदाधिकारी उन परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन कराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। बोर्ड के जिलाध्यक्ष इबादुर्रहमान ठेकेदार के नेतृत्व में प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर साहिबे आलम खान अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। इसके अलावा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज इरफान, जिला सचिव सैयद शाहिद अली, वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत, वसीम अहमद, डॉ इत्तेहाद आलम, गौहर खान आदि लोग भी मदद कर रहे हैं।
वक्फ संपत्ति रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क करें.. 079004 24316, 7860804786


