बदायूं में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बस ने टक्कर मारी; मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बरेली-आगरा हाइवे स्थित मालगांव चौराहे के पास मंगलवार दोपहर एक रोडवेज बस की टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के रुकरा खोला निवासी 80 वर्षीय मोहर सिंह पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है। वह किसी काम से मालगांव आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुजुर्ग मोहर सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी बरेली से बदायूं की ओर जा रही एक अनुबंधित बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। बस फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *