बदायूँ जनमत। विश्व प्रसिद्ध दरगाह कुत्बे औलिया हज़रत मज़ाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर 136 वें तीन रोजा सालाना उर्स के दूसरे दिन चला कव्वाली का दौर चला। सुबह कुरआन ख्वानी की महफिल के अलावा दरगाह के सज्जादानशीन के क़ाज़ी टोला स्थित निवास पर कव्वाली की महफिल सजाई गई। साथ उनके निवास से चादर शरीफ उठी जो आदाब ओ एहतराम के साथ हजरत मजाक मियां साहब की दरगाह पर पहुंची। जहां हजरत मजाक मियां साहब के मजार ए मुबारक पर चादर व गुलपोशी के साथ कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान कव्वालों ने बेहतरीन कव्वालियां पेश की।
बता दें शहर के पथिक चौक से सागरताल नवादा रोड स्थित दरगाह हजरत मजाक मियां साहब पर हर साल की तरह इस साल भी तीन रोजा सालाना उर्स की महफिले बडे ही अदब ओ अहतराम के साथ मनाई जा रही हैं। उर्स में शिरकत करने के लिए सभी मजहबों के अकीदतमंदों का आना जाना भी लगा हुआ है।
दरगाह के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सैयद मोहम्मद इख्तियार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद आसार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद इजहार अली शाह अल मजाकी, हजरत ख्वाजा सैयद फ़जल अली शाह अल मजाकी ने चादरपोशी व गुलपोशी करने आए लोगो को दुआओं से नवाजा।
इस मौके पर आवामी अकीदतमंदों के अलावा मध्यप्रदेश, रतलाम, जोयरा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, हल्द्वानी आदि जगहों के अकीदतमंद मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने चादरपोशी कर मांगी दुआएं…
काग्रेसियों ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मजाक मियां साहब रहमतुल्लाह अलैहे के सालाना उर्स के पहले दिन चादरपोशी व गुलपोशी की रस्म अदायगी के साथ वतन व कौम की खुशहाली के लिये दुआ ए खैर की बाद में फातिहा कर दरगाह परिसर में ही बुलंद आवाज के साथ सलातो सलाम का नजराना-ए-अकीदत पेश किया।
इस मौके पर दरगाह के सज्जादा हजरत मोहम्मद इफ्तिखारअली शाह मजाकी व मोहम्मद आसार अली शाह मजाकी ने सभी कांग्रेसजनों को दरगाह के तबर्रुकात से नवाजा। वहीं प्रदेश सचिव सैयद ज़ाविर ज़ैदी, शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी, वसीम अली खान, बनने खान, विचार विभाग के जिला अध्यक्ष इकरार अली, हाजी ताहिर उद्दीन, कांग्रेस के युवा नेता अरबाज रजी, रफीउद्दीन उर्फ छोटा मेंबर निहालुद्दीन सिराज आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

