बुद्ध पूर्णिमा पर भिक्षु संघ ने उपासिकों को धम देशना का संदेश दिया

धार्मिक

बदायूँ जनमत। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव धौरेरा में स्वर्गीय कमला देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में त्रिदिवसीय बुद्ध कथा का आयोजन चल रहा है। यहां बुद्ध कथा वाचक रीना शाक्य कथा का श्रवण कर रही हैं। आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भिक्षु संघ ने उपस्थित सैकड़ों उपासक उपासिकों को धम देशना का संदेश दिया। जिसका शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार पटना (बिहार) एवं सेवानिवृत्त अपर आयुक्त बंशीधर जाटव ने फीता काटकर किया। कथा वाचक रीना शाक्य ने भगवान बुद्ध के जन्म का प्रसंग सुना कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। वहीं अंबेडकर पार्क में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में रामअवतार, दिनेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, बौद्ध महा उपासक डॉ क्रांति कुमार, पंकज, अजीत सिंह, रवि सिंह, जैनेंद्र सिंह, आनंद भारती एडवोकेट, डॉ अरुण कुमार, जगपाल सिंह, मोहित कुमार, अखिलेश कुमार सागर आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *