बदायूॅं जनमत। विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित कक्षा 5 से 8 तक विकास खंड स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं कक्षा 9 से 12 तक पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन वजीरगंज स्थित मुन्ना लाल इंटर कॉलेज में किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों शुभाशीष प्रदान कर विजेताओं को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामना व्यक्त की। विशिष्ट अतिथि अनिल वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा और रचनात्मक प्रस्तुति की सराहना की।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों को आकर्षक पोस्टर्स चार्टों के माध्यम से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण एवं संदेश के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों से प्रथम स्थान पर मोनिका, द्वितीय स्थान पर आँचल, तृतीय स्थान पर भारती, चतुर्थ स्थान पर इक़रा तथा पंचम स्थान पर अवनेश रहे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रबंधक अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. राजेश, राजेन्द्र सक्सेना, नवीन सक्सेना, निशीष सक्सेना, दीपक शर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, रामविलास, रामनिवास, यदुनाथ सिंह, मयंक वार्ष्णेय, नीलेश मीरा, साहब अहमद ख़ान आदि व परिषदीय विद्यालयों का प्रतिनिधित्व कर रहे एआरपी डॉ हिलाल अहमद, संकुल मोहित शर्मा, अभिषेक गुप्ता, शरद चंद्र, इक़तिदार अहमद, रघुनंदन, कुसुम पाठक, हरिओम शाक्य, अरशद, गुंजन सिंह, अब्दुल ख़ालिक़, शालिनी सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

