समाजवादी छात्र सभा ने बदायूं में चलाया सदस्यता अभियान, आबिद रज़ा ने किया संवाद

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी पार्टी के दिशा निर्देशन में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी के नेतृत्व में जनपद में ‘समाजवादी PDA छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर विधानसभा में दास डिग्री कॉलेज में बुधवार को सदस्यता अभियान पूर्व मंत्री व सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद रज़ा की मौजूदगी में चलाया गया।
कार्यक्रम में आबिद रज़ा ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें समाजवादी विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाई गई। साथ ही शिक्षा से संबंधित उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय, सहयोग एवं उपस्थिति देने वाले सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता साजिद अली,अतुल राठौर विधानसभा अध्यक्ष बदायूं, मोतिशाम सिद्दीकी, मोहित पटेल, अनीस सिद्दीकी, फैजान राईन, जिला उपाध्यक्ष नफीसर अली, विकास पटेल, शिवम् पटेल, जिला सचिव जातिन शर्मा, अजय वर्मा, रवि मौर्या, जिला सचिव शिराज अल्वी, सुदेश गुजर, अलोक पाल, आदित्य यादव, हर्ष यादव, उदय पाल, आदित्य गाज़ी, अरमान गाज़ी आदि लोग मौजूद रहे।

दास कालेज पर छात्रों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए आबिद रज़ा : जनमत एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *