बदायूॅं जनमत। ब्लूमिंगडेल स्कूल दातागंज के मेधावी छात्र रहे समित गुप्ता का एमबीबीएस में चयन हुआ है। विद्यालय को जब यह सूचना मिली तो अध्यापक-अध्यापिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने बताया कि दातागंज कस्बे के सटे गांव पापड़ हमजापुर निवासी दीपक गुप्ता का पुत्र समित गुप्ता शुरू से ही मेधावी था। अनुशासन में रहकर पढाई करके उसने अपना लक्ष्य हासिल किया है। उसकी मेहनत से उसका चयन पेसिफिक मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल उदयपुर में हुआ है। विद्यालय परिवार की ओर से होनहार छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। परिवार वालों ने विद्यालय पहुंचकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और पढाई लिखाई की तहेदिल से प्रसंशा की।

