चेयरमैन के भाई का साथी चार बच्चों समेत विवाहिता को ले भागा, रिपोर्ट दर्ज

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। नगर पंचायत अध्यक्ष के भाई का साथी एक विवाहिता को उसके चार बच्चों समेत लेकर भाग गया। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
नगर पंचायत उसहैत के चेयरमैन के भाई का 50 वर्षीय साथी शमशाद उर्फ मुल्ला एक 40 वर्षीय विवाहिता को लेकर फरार हो गया। वहीं महिला के साथ उसके चार बच्चों को भी अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपित शमशाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसहैत के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह काम करने गया था। इसी दौरान आरोपित शमशाद उसके घर पर आया और उसकी 40 वर्षीय पत्नी व चार बच्चों को अपने साथ ले गया। उसने अपनी पत्नी बच्चों को काफी तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी और महिला व उसके बच्चों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *